इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से 715 कि.मी  का सफर कर दिल्ली से काजा पहुंचे तीन पर्यटक 

हिमाचल  के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी अब पर्यटक सैर सपाटे के लिए इलेक्ट्रिक कार

इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से 715 कि.मी  का सफर कर दिल्ली से काजा पहुंचे तीन पर्यटक 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   29-09-2021

हिमाचल  के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भी अब पर्यटक सैर सपाटे के लिए इलेक्ट्रिक कार से पहुंचने लगे हैं। अब इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से दिल्ली से काजा आना आसान हो गया है। मंगलवार को दिल्ली के रहने वाले पर्यटक अंजन इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से काजा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। 

एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने काजा पहुंचने पर सभी सैलानियों का कार्यालय के बाहर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि स्पीति के लिए गर्व की बात है कि प्रदूषण रहित वाहनों के माध्यम से पर्यटक यहां आ रहे हैैं। इससे जहां पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। 

वहीं अन्य लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाने के लिए कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्पीति में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों को प्रभावित करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया। वहीं पर्यटक अंजन ने बताया कि 26 सितंबर को दिल्ली से काजा के लिए निकले थे। 

इस दौरान उनका कुल खर्च चार्जिंग पर करीब 2000 रुपये आया है। इस दौरान उन्होंने करनाल, जाबली, नारकंडा, रिकांगपिओ और चांगो में गाड़ी चार्ज की है। हम ऐसे वाहनों से पर्यावरण को बचा सकते हैं। उन्होंने स्पीति में चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने पर भी खुशी जताई है। 

वह अगले दो दिनों तक इसी कार के माध्यम से विश्व के सबसे ऊंचे गांव हिक्किम भी जाएंगे। एडीएम ने तीनों पर्यटकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी विशेषतौर पर मौजूद रहे।