2021 में नई ऊर्जा और नये जोश के साथ काम करेगी भाजपा : अविनाश खन्ना

2021 में नई ऊर्जा और नये जोश के साथ काम करेगी भाजपा : अविनाश खन्ना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-12-2020

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा हिमाचल प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आने वाला नव वर्ष आपके लिए मंगलमय रहे।

भाजपा प्रभारी ने कहा कि 2021 में हिमाचल प्रदेश भाजपा नई ऊर्जा और नए जोश के साथ काम करेगी। इस वर्ष भाजपा प्रथम चरण में आगामी पंचायती राज चुनावों में भारी मात्रा में जीत हासिल करेगी और सभी जिला परिषद पर अपना परचम लहराएगी। 

आगामी नगर निगम निकाय के चुनावों में भी भाजपा धरातल पर काम कर अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 2022 का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हिमाचल में भाजपा का संगठन उत्तम कार्य कर रहा है। भाजपा का संगठन प्रांत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सक्षम है और सभी कार्यकर्ताओं में भाजपा की केंद्र और प्रदेश की नीतियों को लेकर विशेष उत्साह है।