अपना स्पष्टिकरण देने पहुंचे अरविन्द गुप्ता, पत्रकारों के सवालों से भागते नजर आये..... पढ़िये

वटा साहिब में सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने प्रेस वार्ता की, जिसमें वह भाजपा से बागी हुए मनीष तोमर के सवालों के जवाब देने पहुंचे। मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा की मनीष तोमर ने उन्हें बाहरी बताया है वहीं फर्जी कृषक प्रमाण पत्र बनाने का भी आरोप लगाया

अपना स्पष्टिकरण देने पहुंचे अरविन्द गुप्ता, पत्रकारों के सवालों से भागते नजर आये..... पढ़िये

पुरुवाला प्रकरण के सवालों के जवाब पर टालमटोल करते दिखे मंडल अध्यक्ष....

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब     17-10-2022

पांवटा साहिब में सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने प्रेस वार्ता की, जिसमें वह भाजपा से बागी हुए मनीष तोमर के सवालों के जवाब देने पहुंचे। मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने कहा की मनीष तोमर ने उन्हें बाहरी बताया है वहीं फर्जी कृषक प्रमाण पत्र बनाने का भी आरोप लगाया। 

जिसका जवाब देने वह आज अपने जन्म सर्टिफिकेट के साथ मीडिया के कैमरे के सामने आये और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण माँगा है,नहीं तो मानहानी के दावे के लिए मनीष तोमर तैयार रहे।

उन्होंने कहा  कि मनीष तोमर बार बार उनके ऊपर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैँ, और उन्हें यह लग रहा की अरविन्द गुप्ता ने उन्हें बाहर किया उन्हें संगठन और मंडल नजर नही आ रहा है।अरविन्द गुप्ता ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा की अब सब्र का बांध टूट गया है।

बताते चले  की पिछले कई दिनों से मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व मनीष तोमर के बीच आपसी नोकजोंक चल रही है, राजीनीति उठापटक जारी है। गत रोज  पहले मनीष तोमर ने अरविन्द गुप्ता पर गैर हिमाचली होने व फर्जी प्रमाणपत्र बना कर अपने नाम जमीन करवाने का आरोप लगाया था।

इस दौरान इस बात को मनीष तोमर ने कई जनसभाओं में भी बोला, और विधानसभा चुनावों की नजदीकी को देखते हुए अरविन्द गुप्ता सहित ऊर्जा मंत्री कों आड़े हाथों लिया है। मीडिया के सामने अरविन्द गुप्ता सबूतों के साथ पहुंचे,कागजात दिखाते हुए कहा की उनके पूर्वज पिछले कई दशकों से नाहन ,पांवटा में रह रहे हैँ, जिसका उनके पास सबूत है और अब मनीष जवाब दे की क्या यह कागज़ झूठे हैँ।

इसके इलावा जो प्लाट उन्होंने खरीदा है उसमें उन्होंने अपनी जमीन की फर्द लगा कर फिर वो एग्रीकल्चर जमीन खरीदी है जिसके उनके पास पूरे दस्तावेज भी उपलब्ध है। तीन दिन के भीतर मनीष से स्पष्टीकरण माँगा गया है, अन्यथा वह अगली कार्यवाही के लिए तैयार रहे।

पुरुवाला प्रकरण पर पूछे सवाल में उन्होंने कहा की ज़ब आग लगती है तो दोनों पत्थरों कों रगड कर लगती है एक तरफ से आग नही लगती है। पत्रकारों के सवालों से भागते हुए नजर आये, और एक भी सवाल का जवाब नही देने में वह बातों को घुमाते नजर आये। ज़ब उनसे यह पूछा गया की यह गलत है या शि तो उन्होंने अपनी हामी भी नही भरी, यहाँ पर भी वह जवाब देने में टालमटोल करते नजर आये।

खैर इस पूरे प्रकरण की चारों और निंदा की जा रही है, और यें माना जा रहा है की पावंटा की राजनीती खतरे में है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, बीडीसी हितेंद्र, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी मौजूद रहे।