अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं , तीन मंदिरों से दानपात्र चुरा ले गए चोर

शाहतलाई थाना के तहत सुनहानी के क्षेत्र में तीन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। अज्ञात चोर इस दौरान दान पात्र चुरा कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है

अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं , तीन मंदिरों से दानपात्र चुरा ले गए चोर

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  29-04-2022
 
शाहतलाई थाना के तहत सुनहानी के क्षेत्र में तीन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। अज्ञात चोर इस दौरान दान पात्र चुरा कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। 
 
 
जानकारी के अनुसार शाहतलाई थाना के तहत सुनहानी क्षेत्र में शीतला माता मंदिर, शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर में चोरी की घटना हुई। सुबह के समय जब लोग यहां पर पहुंचे, तो चोरी की घटना का पता चल पाया।
 
 
 जब लोग मंदिर में गए तो वहां पर देखा कि मंदिर से दानपात्र, गले गायब हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी चोरी हुआ है। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी इस बारे में अवगत करवाया।
 
 
 वहीं बाकायदा शिकायत दी, लेकिन समय पुलिस टीम जांच के लिए नहीं पहुंची, जिसके चलते स्थानीय लोगों में भारी रोष पनप है।