आगामी आदेशों तक उपमंडल में पुराने पास ही होंगे मान्य  

आगामी आदेशों तक उपमंडल में पुराने पास ही होंगे मान्य  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   04-05-2020

एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ने के साथ कांगड़ा उपमंडल प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों, आवश्यक सेवाओं, चिकित्सा सेवाओं तथा अन्य के लिए पूर्व में जारी किए हुए पास को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के आगामी आदेशों तक उपमंडल में पुराने पास ही मान्य होंगे। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को नए पास बनवाने के लिए एसडीएम कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि उपमंडल के भीतर किसी भी आपातकाल स्थिति के मामले में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कर्फ्यू पास की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में पास का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।