ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर जड़े आरोप, कोरोना काल में सुविधाओं का अभाव : अश्वनी शर्मा

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर जड़े आरोप, कोरोना काल में सुविधाओं का अभाव : अश्वनी शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़  - पांवटा साहिब  19-04-2021

सोमवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रेस वार्ता की।

वार्ता के दौरान उन्होंने सीधे-सीधे पांवटा विधायक व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कोविड-19 स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही हैं।

उन्होंने कई मुद्दों को उठाते हुए कहा कि पावटा सिविल हॉस्पिटल में सुविधाएं न के बराबर है। कोविड- संक्रमित व्यक्तियों के घरों में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को चालान काटने की बजाए सरकार द्वारा गरीब लोगों को मास्क और सैनिटाइजर मुफ्त वितरित करने चाहिए। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर नहीं बांटा जा रहा है, बल्कि रोजाना कई हजारों के चालान काटे जा रहे हैं।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया की विकास की दृष्टि से यहां पर पांवटा साहिब बहुत पिछड़ा हुआ है। पांवटा साहिब में स्वास्थ्य सुविधा से लेकर खाद्य आपूर्ति तक की सेवा में बिल्कुल चरमराई हुई है। 

ऊर्जा मंत्री स्वयं फॉर्च्यूनर कार का सफर कर आरामदायक जिंदगी बना रहे हैं। परंतु आम जनमानस जो कि गड्ढों में दिन-रात लगातार धक्के खा रहे हैं। सड़क दुरुस्त करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करना चाह रही थी पर कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर सारे आयोजन रद्द कर दिए हैं।