एवीएन की जसमीत और एनम साइंस कोंग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

एवीएन की जसमीत और एनम साइंस कोंग्रेस में करेंगी। राष्ट्रीयस्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व। मंडी मे आयोजित राज्यस्तरीय साइंस कांग्रेस में प्रोजैक्ट रिपोर्ट में दोनो ने जीता प्रथम पुरस्कार

एवीएन की जसमीत और एनम साइंस कोंग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      04-01-2023

एवीएन की जसमीत और एनम साइंस कोंग्रेस में करेंगी। राष्ट्रीयस्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व। मंडी मे आयोजित राज्यस्तरीय साइंस कांग्रेस में प्रोजैक्ट रिपोर्ट में दोनो ने जीता प्रथम पुरस्कार। 

नाहन स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल नाहन की दो होनहार छात्राओं जसमीत कौर साहनी एनम खाना ने राज्यस्तरीय साइंस कोंग्रेस में साइंस प्रोजैक्ट रिपोर्ट की प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करके  अपने प्रतिष्ठित विद्यालय के साथ साथ जिला सिरमौर का नाम भी रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार मंडी में आयोजित 30 वीं चिल्ड्रंन साइंस कांग्रेस में उनके विद्यालय की दो मेधावी छात्राएं जसमीत कौर साहनी और एनम खान की साइंस प्रोजैक्ट रिपोर्ट पूरे प्रदेशभर में सर्वश्रेष्ठ आंकी गई। 

इस आधार पर इन दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्री यस्तर के लिए हुआ जो अब राष्ट्रीय स्तर पर साइंस कोंग्रेस मेँ हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगी, के के चन्दोला ने यह भी बताया कि विद्यालय की अध्यापिका सुनिता कांत ने जसमीत कौर साहनी और आशा देवी ने एनम खान की गाइड अध्यापिका के रुप में दोनों छात्राओं का निर्देशन किया। 

इस गौरवमयी उपलवधि के लिए प्रधानाचार्य ने दोनों  विजयी छात्राओं ,उनके गाइड अध्यापिकाओं सहित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को अपनी बधाई भी  दी।