कांगड़ा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा , कांग्रेस के कैंप में लगाई सेंध

कांगड़ा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा , कांग्रेस के कैंप में लगाई सेंध

 यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 05-02-2021

कांगड़ा ब्लाक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की बबिता व भाजपा की ही अनिता ने क़ब्ज़ा कर लिया है। कांगड़ा की घुरकड़ी से ब्लाक समिति की सदस्य जीत कर आई भाजपा की बबिता को 14 मत हासिल हुए जबकि उनके मुक़ाबले पर कांग्रेस संबंधित जुगल किशोर को 11 मत पड़े ।

वही ब्लाक के उपाध्यक्ष के लिए दोलतपुर से जीत कर आई भाजपा की अनिता को 13 मत पड़े जबकि कांग्रेस की अनिता को 11 वोट ही पड़े ओर उपाध्यक्ष का एक मत आयोग्य पाया गया।

 इससे पूर्व रविवार को कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नही हो पाए थे, लेकिन रविवार को कांग्रेस के 12 बीडीसी दस्य यहाँ पहुचे थे, लेकिन आज भाजपा ने कांग्रेस के कैम्प में सेंध लगाते हुए उनके कैम्प से एक वोट हासिल कर ली।

अब तक 12 बीडीसी सदस्यों का दावा करने वाली कांग्रेस को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 11 मत मिले। जबकि आज दोपहर काँगड़ा विकास खंड कार्यलय में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा द्वारा चुनावी प्रकिया शुरू की गई जिसमें 25 बीडीसी सदस्यों वाली इस ब्लाक समित्ति के दोनो पदों पर भाजपा ने क़ब्ज़ा कर लिया। आज सुबह से कांगड़ा विकास खंड के कार्यलय परिसर में राजनीति माहोल बना हुआ था।

सबसे पहले कांगड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने बीडीसी सदस्यों को लेकर वहाँ पहुचें तो उसके बाद कांगड़ा के विधायक के समर्थक भी अपने गुट के ब्लाक समिति के सदस्यों को लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुचें।

 हालकि की यह पहले से तय था कि भाजपा को इस बार अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनना तय था, लेकिन उसके बाद भी जब तक चुनाव समाप्त नही हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आला नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी जि़ंदाबाद के नारे लगाते रहे। 

इस मौके पर जि़ला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा नेता मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक संजय चोधरी , पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जि़ला परिषद सदस्य कुलभाष , भाजपा नेता वरिंदर चोधरी , उत्तम चोधरी , रोशन लाल सिहोतरा नीतू दमीर राजे स्याल सुरेश छेछा के इलाबा दर्जनो नेताओ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ बाज़ार में विजय रैली निकाली व आतिशबाज़ी की।