करियर अकैडमी नाहन की छात्रा कृति चौहान को युवा विज्ञान पुरस्कार से मिला सम्मान 

करियर अकैडमी नाहन की छात्रा कृति चौहान को राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया

करियर अकैडमी नाहन की छात्रा कृति चौहान को युवा विज्ञान पुरस्कार से मिला सम्मान 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   28-02-2022

करियर अकैडमी नाहन की छात्रा कृति चौहान को राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें उन्हें ₹50000 की नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से नवाजा गया। 

यह पुरस्कार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने के लिए दिया गया। इसके साथ ही कैरियर एकेडमी के 10वीं और 12वीं के 30 छात्र छात्राओं को बोर्ड मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है। 

अकैडमी के चेयरमैन एसएस राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, व प्रधानाचार्य विजय चौहान ने बच्चों की सफलता पर उनको हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।