गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव का नाहन में बड़ी धूमधाम से आयोजन 

जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में आज सिखो के दसवें गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव धूम धाम केसाथ मनाया गया

गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश उत्सव का नाहन में बड़ी धूमधाम से आयोजन 

गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में कीर्तन समागम, लंगर व विशाल नगर कीर्तन का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    29-12-2022

जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में आज सिखो के दसवें गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव धूम धाम केसाथ मनाया गया। सर्वप्रथम आज प्रकाश उत्सव पर गुरूद्वारा परिसर में पिछले 3 दिनों से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ती हुई। 

इसके उपरांत गुरूद्वारा परिसर में विशाल कीर्तन समागम के आयोजन किया गया। जिसमें गुरूद्वारा दशमेश अस्थान के भाई गुरमीत सिंह, भाई लक्ष्मण सिंह, भाई जसबीर सिंह समेत पांवटा साहिब से आए भाई गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। 

जानकारी देते हुए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह शाह ने बताया कि गुरूद्वारा परिसर में आज गुरू गोबिंद सिंह साहिब महराज जी का प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस मौके पर यहां सैंकड़कों की संख्या में संगतों ने गुरू ग्रंथ साहिब महाराज के चरणों में शीश नवाकर अशिवार्द प्राप्त किया। इस दौरान जहां विशाल लंगर का आयोजन किया गया तो वहीं दोपहर बाद गुरूद्वारा परिसर से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए देर शाम गुरूद्वारा परिसर में सम्पन्न हुआ ।