छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर : डॉ हंसराज

छोटा राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर : डॉ हंसराज

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   25-01-2021

51वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण  जयंती समारोह का शिमला से सीधा प्रसारण हुआ जिसे खंड विकास कार्यालय के समिति हॉल में  विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों द्वारा विशाल एलईडी वॉल के माध्यम से देखा। 

इस उपलक्ष्य पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज  ने अपने संबोधन में कहा  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  के प्रयासों से आज हिमाचल उन्नति की तरफ बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल आगे है। हिमाचल के वीर जवान देश की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर रहते हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य होने के बावजूद भी उसका हर क्षेत्र में नाम है और वह अग्रिम उन्नति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि  हमें हिमाचल प्रदेश की 50 वर्षों के सफर की गाथा को भी हमेशा याद रखना चाहिए

इसके बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज  ने मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताया और उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड भी प्रदान किए। 

इस अवसर पर उन्होंने मताधिकार की शपथ भी ग्रहण करवाई।इस उपलक्ष पर उप मंडल अधिकारी चुराह मनीष चौधरी, खंड विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, तहसीलदार चुराह प्रकाश ,जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर व खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।