जंगल के रास्ते हिमाचल में प्रवेश कर रहे थे, ग्रामीणों ने पकड़े छह मुस्लिम समुदाय के लोग

जंगल के रास्ते हिमाचल में प्रवेश कर रहे थे, ग्रामीणों ने पकड़े छह मुस्लिम समुदाय के लोग

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   17-04-2020

हिमाचल के ऊना जिले के समीपवर्ती गांव जाडला कोयड़ी में मुस्लिम समुदाय के छह लोगों को जंगल के रास्ते प्रवेश करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोरोना के चलते प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कुछ लोग चोरी-छिपे जंगल के रास्तों से पैदल ही प्रवेश करने करने की कोशिश कर रहे हैं। अब पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी अनजान लोगों पर नजर रखे हुए हैं। 

शुक्रवार को पकड़े गए सभी छह लोग होशियारपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। गगरेट की स्वां नदी में ये लोग भैंसों को लेकर हर साल आते हैं। इस बार लॉकडाउन के चलते जंगल के रास्ते से हिमाचल में घुसने के लिए पहले रेकी करने आए थे। 

जाडला कोयड़ी के लोगों ने इन्हें देख लिया। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर इन्हें जंगल में ही रोक लिया। फिर इनसे पूछताछ कर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने इन्हें पकड़कर इनकी पहचान लेकर इन्हें वापस होशियारपुर भेज दिया। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से लोग गांवों में ठीकरी पहरा दे रहे हैं। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने जंगल के रास्ते आने वाले 6 मुस्लिम समुदाय के लोगों को पकड़ कर थाना में सूचना दी थी। 

इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इन्हें वापस पंजाब भेज दिया है।