टिकरी गांव में पांच देवी-देवताओ का भव्य गुणगान, भक्तों ने स्थानीय बोली मे किया भजन-कीर्तन

संगडाह उपमंडल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टिकरी डसाकना के गाँव टिकरी मे रविवार को शिरगुल महाराज, माँ भंगायणी की छडी, बिजट महाराज, ठारी देवी,बिजाई माता का जागरण किया गया। इसमे समस्त ग्रामीणो ने देवी देवताओ से संबंधित भक्त जनो ने स्थानीय बोली मे भजन-कीर्तन किया

टिकरी गांव में पांच देवी-देवताओ का भव्य गुणगान, भक्तों ने स्थानीय बोली मे किया भजन-कीर्तन

लालसिंह -हरिपुरधार     28-06-2022

संगडाह उपमंडल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टिकरी डसाकना के गाँव टिकरी मे रविवार को शिरगुल महाराज, माँ भंगायणी की छडी, बिजट महाराज, ठारी देवी,बिजाई माता का जागरण किया गया।

इसमे समस्त ग्रामीणो ने देवी देवताओ से संबंधित भक्त जनो ने स्थानीय बोली मे भजन-कीर्तन किया। तथा दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इसमे गाँव सहित आसपास के भोज के सैकड़ो लोगो ने प्रसाद भंडारा ग्रहण किया। 

टिकरी गांव के नंबरदार बलबीर राणा दलीप, बलबीर चौहान मदन राणा देवी राम, तथा देवताओ के साथ छडी दार बुधराम संजाली, राहुल मणी, बीटू, बिजाई माँ काभंडारी रनवा शिरगुल देवता का भंडारी आदि शामिल रहे। बता दें कि जिस उद्देश्य के लिए यह जागरा इच्छा गया था वह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

पहाड़ी क्षेत्र में जागरणल (जागरा ) प्रथा का बड़ा प्रचलन है। यह प्रथा सदियों से चली रही है। यह लोगों के आस्था का प्रतीक है। जिसे ग्रामीण बड़ी धूमधाम से आयोजित करते है।