डूबता हुआ जहाज में भाजपा , सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा कांग्रेस का टिकट : प्रतिभा सिंह 

प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को बाहर करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बंनाने के लिए एक एक सीट अहम है

डूबता हुआ जहाज में भाजपा , सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को ही मिलेगा कांग्रेस का टिकट : प्रतिभा सिंह 

                                                                                             

एडी शर्मा - राजगढ़  30-07-2022

 

प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को बाहर करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बंनाने के लिए एक एक सीट अहम है और पच्छाद की जनता भी समझदारी का निर्णय लेते हुए सिरमौर की अन्य सीटों के साथ यहां की सीट को कांग्रेस की झोली में डालेगी। यह बात कांग्रेस की  प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। 

 

उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे में कोई भाई भतीजावाद नहीं चलेगा और सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दी जाएगी। जनता को भी देखना होगा कि उनका भविष्य किसे जीता कर सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की  जनता त्रस्त है। जहां महंगाई व  बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है वहीं नौकरियां बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में महिलाओं के सिर पर सीमेंट की बोरीया लाद कर यह बता दिया है कि वह महिलाओं की कितनी हितेषी है। 

 

उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और तीन महीनों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंदरबांट न करने व पार्टी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला की अन्य सीटों के साथ पच्छाद सीट को भी कांग्रेस की झोली में डालने का आह्वान किया। 

 

इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा और कहा कि भाजपा डूबता जहाज है। प्रदेश में पहले मुख्य सचिव गए अब डीजीपी जाने वाले है और उसके बाद मुख्यमंत्री के जाने की बारी है। उन्होंने यह नारा भी  लगाया कि तेरी है न मेरी है- यह सरकार लुटेरी है'। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व के मुख्यमंत्रियों को उनके अच्छे कार्यों के लिए याद किया जाएगा वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाले मुख्यमंत्री के नाम से याद रखा जाएगा। 

 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 90 दिन पार्टी को देकर दिनरात कार्य करने का संकल्प लेने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों ने आजतक जहाँ 45 हजार करोड़ के ऋण लिए, वहीं जयराम सरकार अकेले 40 हजार करोड़ का कर्जा ले चुकी है और प्रदेश सरकार पर कुल 85 हजार करोड़ रुपए कर्ज हो चुका है। 

 

जनसभा के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने  भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव रुद्र राजू, प्रभारी सिरमौर अमित नंद व विनोद जिंटा भी उपस्थित रहे। राजगढ़ पहुचने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।