नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   13-09-2021

हिमाचल प्रदेश में दुष्कर्म  लगातार सामने आ रहे है। वहीं चौपाल उपमंडल में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ट्रक में लिफ्ट देने के बहाने दो आरोपियों ने 16 साल की किशोरी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना 11 सितंबर की है। पीड़िता की मां की तरफ से थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी पैदल अपनी मौेसी के घर जा रही थी। 

वह घर से कुछ दूर जंगल के पास पहुंची, तो उसने सोचा कि शायद उसे मौसी के घर पहुंचने में देर हो जाएगी और वह वापस अपने घर लौटने लगी। शाम करीब 5 बजे उन्होंने ट्रक (HP63-9174) में लिफ्ट ली। 

कुछ देर बाद चालक बलबीर ने ट्रक को रोका और नीचे उतर गया। एक अन्य व्यक्ति जो ट्रक के कैबिन में बैठा था, जिसका नाम दिनेश कुमार था। इन दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पुष्टि करते हुए डीएसपी चौपाल राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चौपाल उपमंडल के रहने वाले हैं। इनके विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 376, 342, 32 ओैर पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।