पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में रेणुका झील का किया जिक्र, बोले रेणुका झील से संस्कृति का गहरा जुड़ाव 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में पवित्र रेणुका जी झील का भी जिक्र किया प्रधानमंत्री ने कहा कि पवित्र रेणुका झील से संस्कृति का गहरा जुड़ाव  है। सिरमौर जिला में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुना

पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में रेणुका झील का किया जिक्र, बोले रेणुका झील से संस्कृति का गहरा जुड़ाव 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      29-01-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में पवित्र रेणुका जी झील का भी जिक्र किया प्रधानमंत्री ने कहा कि पवित्र रेणुका झील से संस्कृति का गहरा जुड़ाव  है। सिरमौर जिला में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुना।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला के सराहा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना। सुरेश कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए समय-समय पर महत्वपूर्ण विषयों चर्चा करते है। 

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रेणुका जी वेटलैंड व पवित्र रेणुका की झील का जिक्र किया है जो धार्मिक दृष्टि से विशेष स्थान रखती है। सुरेश कश्यप ने कहा कि साल 2014 में देशभर में  वेटलैंड की संख्या 24 थी जो आज बढ़कर 90 के करीब पहुंच गई है। 

उन्होंने कहा कि लगातार पर्यावरण व विकास की दृष्टि से देखा जाए तो  प्रधानमंत्री का कुशल मार्गदर्शन मिल रहा है और यही कारण है कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायक है और देश का युवा प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है।