पंच परमेश्वर जन-जन तक पहुचांए जय राम सरकार के विकास कार्य : डा. राजीव बिन्दल

विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्यों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगे

पंच परमेश्वर जन-जन तक पहुचांए जय राम सरकार के विकास कार्य : डा. राजीव बिन्दल


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-08-2022

 

विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास और सेवा के अभूतपूर्व कार्यों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई है जिसके परिणामस्वरूप आज नाहन की गिनती प्रदेश के अग्रणी विधानसभा में की जाने लगी है। 
 
 
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास और सेवा के कार्यों की रफतार को और बढ़ाया जाएगा। डा. बिन्दल आज नाहन में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलन के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा कि आज के इस सम्मेलन में सम्मेलन बड़ी संख्या में वार्ड पंच, उप प्रधान, प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
 
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा संकल्प लिया गया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के कार्यों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करेगा। डा. बिंदल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि और नगर परिषद के सदस्य अपने गांव अपने शहर में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी समस्याओं और उनकी ज़रूरतों को भली प्रकार पहचानते हैं।  
 
 
 
डा. बिन्दल ने कहा कि वह दिन-रात नाहन की जनता की सेवा में तत्पर होकर कार्य कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप आज नाहन क्षेत्र बदलाव की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्र के विकास और सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय में नाहन क्षेत्र में विकास की झड़ियां लगी हैं जबकि कांग्रेस सरकार ने हमारे लोगों को हमेशा धोखे में रखा। 
 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि वह चुनाव के समय धर्म, जाति, और समुदाय के नाम पर लोगों को बांट कर वोट हथियाने का प्रयास करती है, किन्तु अब हमारे लोग समझदार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास जय राम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल की देन है।
 
 

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, मनीष चौहान, प्रीत मोहन, बीडीसी अध्यक्ष अनिता शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर परिषद के पार्षदों, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्य, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ मंडल नाहन के अध्यक्ष अमर सिंह, जिला के संयोजक अजय मेहता, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला , पुष्पा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुलेमान, सहित  अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।