पांच वर्ष हो ओबीसी सर्टिफिकेट की मान्यता : सुभाष चौधरी

पांच वर्ष हो ओबीसी सर्टिफिकेट की मान्यता : सुभाष चौधरी

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   20-08-2021

पांवटा साहिब विश्राम गृह में ओबीसी चेयरमैन हिमाचल प्रदेश राज लोक धनोटिया शुक्रवार को पहुंचे। इस मौके पर ओबीसी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे।

धनोटिया में कहा कि जेपी नड्डा सहित जयराम सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि ओबीसी लोगों के बीच जाकर उनकी बड़ी ओर महत्वपूर्ण समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। ताकि उनका निदान किया जा सके।

दूसरी ओर ओबीसी प्रदेश सचिव व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओबीसी सर्टिफिकेट मान्यता बढ़ाने के लिए बात की गई है।

क्योंकि ओबीसी सर्टिफिकेट हर वर्ष बनवाना पड़ता है। जिसके कारण विशेष तौर पर महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से गुजारिश की है कि कम से कम 5 वर्षों की मान्यता ओबीसी सर्टिफिकेट बनने के बाद दी जाए। ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी सचिव प्रदेश ओबीसी, मनमोहन शर्मा सचिव जिला ओबीसी, अविनाश सैनी जिला महामंत्री, दिनेश कुमार मंडल सचिव ओबीसी, बलजीत सिंह पूर्व मेंबर बद्रीपुर पंचायत उपस्थित रहे।