पांडेय स्थान पर अविनाश राय खन्ना बनाये हिमाचल भाजपा के नए प्रभारी

पांडेय स्थान पर अविनाश राय खन्ना बनाये हिमाचल भाजपा के नए प्रभारी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-11-2020
 
हिमाचल भाजपा के नए प्रभारी अविनाश राय खन्ना बनाए गए हैं, जबकि सह प्रभारी संजय टंडन को बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 
 
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार देर शाम को हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन महामंत्री पवन राणा को सूचित कर लिया है। 
 
अविनाश राय खन्ना मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर से हैं। निर्वतमान प्रभारी मंगल पांडे बिहार से हैं, वह वहां व्यस्त होने के कारण हिमाचल को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। नए प्रभारी वक्त दे पाएंगे। खन्ना इससे राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के भी प्रभारी रह चुके हैं।
 
वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वहीं हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं। नड्डा ने अन्य राज्यों के प्रभारियों और सहप्रभारियों की भी नियुक्ति की है।