प्राकृतिक संसाधन समिति के अनुबंध व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

वन विभाग की ओर से चलाई जा रही प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी  कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

प्राकृतिक संसाधन समिति के अनुबंध व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    01-06-2022
 
वन विभाग की ओर से चलाई जा रही प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी  कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सोलन स्थित हैड ऑफिस के बाहर धरना दिया और हड़ताल शुरू की। 

हड़ताल में प्रदेश के विभिन्न जिलों में  प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी  कर्मचारियों ने भी सोलन में शुरू हुई हड़ताल में भाग लिया।  अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारियों का कहना है,जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनकी हड़ताल जारी रहेगी। 

प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी  कर्मचारियों ने कहा कि 19 अप्रैल 2017 को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति द्वारा नीति बनाई गई थी। जिसके तहत समिति के कर्मचारियों को जो वित्तीय लाभ देय थे, उस पर अभी  तक कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। इसे तुरंत लागू किया जाए।

सोसायटी के कर्मचारी रमेश चंद, रीना शर्मा, गीता देवी, संध्या ठाकुर, दिनेश कुमार, मान सिंह, विकास मेहता, राजेश कुमार, भीम दत्त, राय सिंह, राजेश कुमार, नारायण दत्त, सतीश कुमार, गैंदा स्वरूप, चुन्नी लाल, संजय भट्टी, नितीश कुमार, विद्या दत्त, सागर सिंह, राजेश व अन्य आज हड़ताल पर बैठे। 

कर्मचारियों सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से वार्ता के अपरांत उन्होंने 10 जून तक उक्त सभी मांगों पर कार्रवाई करने = बारे दिया। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया। 13 जून को सोलन में  प्रदेश की समस्त इकाईयों के कर्मचारी सोलन में जुटेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।