बिकाऊ नहीं है राज परिवार , कांग्रेस के सिपाही है पार्टी नहीं छोड़ेंगे , विक्रमादित्य का सीएम को जवाब 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भाजपा जॉइन करने की सलाह पर कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया और मुख्यमंत्री को अपनी चिंता करने की सलाह दी है

बिकाऊ नहीं है राज परिवार , कांग्रेस के सिपाही है पार्टी नहीं छोड़ेंगे , विक्रमादित्य का सीएम को जवाब 


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-10-2022

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भाजपा जॉइन करने की सलाह पर कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया और मुख्यमंत्री को अपनी चिंता करने की सलाह दी है। 
 
 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमारा परिवार है और 1962 से लेकर कांग्रेस परिवार में है और ताउम्र कांग्रेस परिवार में ही रहेंगे। 1977 में जब बड़े -बड़े कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर चले गए थे और शिमला स्थित कांग्रेस दफ़्तर पर ताला लगा दिया था तब हॉली लॉज से 3 साल प्रदेश कांग्रेस पार्टी का कार्यालय चला। 
 
 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम बिकाऊ नहीं है, आपके 500 करोड़ आपको मुबारक हो.बता दें कि मंडी में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया था। 
 
 
न्होंने कहा था कि कांग्रेस के 2-2 कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए और अब यदि कांग्रेस अध्यक्ष चाहे तो उनका भी भाजपा में स्वागत है।