ब्राहमण समाज इकाई राजगढ़ द्वारा भगवान श्री परशुराम की जयंती धूमधाम से आयोजित 

राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन ब्राहमण समाज इकाई राजगढ़ द्वारा किया गया। परशुराम  जयंती के अवसर पर शिरगुल मंदिर राजगढ़ में उनके शस्त्र फरसा की पूजा अर्चना की

ब्राहमण समाज इकाई राजगढ़ द्वारा भगवान श्री परशुराम की जयंती धूमधाम से आयोजित 

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़     22-04-2023

राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन ब्राहमण समाज इकाई राजगढ़ द्वारा किया गया। परशुराम  जयंती के अवसर पर शिरगुल मंदिर राजगढ़ में उनके शस्त्र फरसा की पूजा अर्चना की गई। 

पूजा अर्चना के बाद शिरगुल चौक तक शोभायात्रा का आयोजन किया। पूरा शहर परशुराम भगवान की जय के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गो ने भाग लिया।

शिरगुल चौक पहुंचने पर हवन का आयोजन किया गया। हवन के उपरान्त भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्राहमण समाज खण्ड राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते है। 

ब्राहमण समाज ने उनकी जयंती को राजगढ़ में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद है और अपने भक्तों की रक्षा करते है। भगवान परशुराम का स्वभाव भले ही क्रोधित हो, लेकिन अपने भक्तों की रक्षा के लिए वह ढाल बनकर खड़े रहते है। 

उन्होंने कहा कि राजगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है। भविष्य में इसे और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राहमण समाज का प्रयास है कि राजगढ़ में परशुराम के मंदिर का निर्माण हो।