भाई ने निभाया राखी का फर्ज , बहन को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पुलिस जवान

रक्षाबंधन पर जब बहन भाई की कलाई पर जब राखी बांधती है तो भाई भी उसे वचन देता है कि वह हमेशा उसका साथ देगा और उसकी रक्षा करेगा

भाई ने निभाया राखी का फर्ज , बहन को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पुलिस जवान

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  02-09-2022
 
रक्षाबंधन पर जब बहन भाई की कलाई पर जब राखी बांधती है तो भाई भी उसे वचन देता है कि वह हमेशा उसका साथ देगा और उसकी रक्षा करेगा।  34 साल के भाई ने अपने बचन को पूरा करने के लिए जान दांव पर लगा दी। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है , यहां पर एक भाई अपनी बहन को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। जिसमे दोनों भाई बहन घायल हो गए और दोनों का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। 
 
 
जानकारी के अनुसार, मंडी जिला मुख्यालय के साथ लगते मझवाड गांव में यह घटना पेश आई है। बताते है कि यहां पर एक तेंदुआ घात लगाकर बैठा था। इसी बीच हिमाचल पुलिस के 34 साल का जवान ललित चंदेल अपनी बहन के साथ स्कूटी पर घर जा रहा था। एकाएक तेंदुए ने पीछे से बहन सीता देवी पर हमला कर दिया। दोनों स्कूटी सहित नीचे गिर गए। 
 
 
पुलिस जवान ललित चंदेल पद्धर डीएसपी कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार देर शाम को मझवाड के थोड़ी पीछे कांढी गलू नामक स्थान पर उन पर तेंदुए ने हमला किया था। जैसे ही तेंदुए के हमले से बहन सीमा नीचे गिरी तो तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। बाद में स्कूटी के गिरते ही तेंदुए ने सीमा को छोड़ ललित पर धावा बोला। ललित की गर्दन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हेल्मेट के कारण तेंदुआ गर्दन नहीं दबोच सका। इस दौरान ललित ने हेलमेट उतारकर ही तेंदुए पर वार किए। 
 
 
उधर, सीमा की चिल्लाने की आवाज सुनकर और लोग पहुंचे और तेंदुआ मौके से भाग लिया। घायल हालत में दोनों भाई-बहन को जोनल अस्पताल मंडी में लाया गया। जहां से उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। ललित की बाजू हाथ और टांगों पर चोट लगी थी। 
 
 
एएसपी आशीष शर्मा ने पुलिस जवान ललित के हौसले की सराहना की है। डीएसपी पद्दर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि ललित हाथ और बाजू पर चोटें लगी हैं और बहन भी हल्की चोट आई थी। डीएफओ वासु डोगर ने कहा कि तेंदुए की हमले की सूचना के बाद उसे पकड़ने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।