भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथआज से  शुरू होगाअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 

भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव बुधवार को शुरू होगा। ढालपुर मैदान में 5 से 11 अक्तूबर तक चलने वाले इस भव्य देव-मानस मिलन के लिए जिले भर से करीब 250 देवी-देवता पहुंचे

भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथआज से  शुरू होगाअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     05-10-2022

भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव बुधवार को शुरू होगा। ढालपुर मैदान में 5 से 11 अक्तूबर तक चलने वाले इस भव्य देव-मानस मिलन के लिए जिले भर से करीब 250 देवी-देवता पहुंचे हैं। 

देवी-देवताओं के इस दशहरा उत्सव महाकुंभ का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शाम को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में करेंगे। इससे पहले बुधवार सुबह सभी देवी-देवता देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए भगवान रघुनाथ  से मिलने सुल्तानपुर स्थित रघुनाथ के मंदिर में जाकर शीश नवाएंगे। 
इसके बाद भुवनेश्वरी भेखली माता का इशारा मिलते ही रथयात्रा शुरू होगी। इस दौरान हजारों लोगों में भगवान रघुनाथ के रथ को खींचने का उत्साह दिखेगा। रथ मैदान से रघुनाथ को रथ में बिठाकर ढालपुर के दशहरा मैदान में लाया जाएगा। 

यहां सजाए गए भव्य दरबार में भगवान रघुनाथ विराजमान होंगे। 5 से 11 अक्तूबर तक सुबह-शाम यहीं पर भगवान रघुनाथ की उनके छड़ीबरदार महेश्वर सिंह विधिवत पूजा करेंगे। हर दिन देव और मानव यहीं पर भगवान के आगे शीश नवाएंगे।