भाजपा महिला मोर्चा अब सेनिटाइजर नहीं मास्क के साथ देगी साबुन, सीएम को दी सुरक्षा किट्स 

भाजपा महिला मोर्चा अब सेनिटाइजर नहीं मास्क के साथ देगी साबुन, सीएम को दी सुरक्षा किट्स 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   03-06-2020

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने महिला मोर्चा की ओर से फेस मास्क और साबुन आदि सम्मिलित कोरोना सुरक्षा किट प्रदान की।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोना सुरक्षा किट प्रदान करने के लिए उनकी सराहना की।
 
इस अवसर पर महासचिव वन्दना गुलेरिया और शीतल व्यास, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर और अनिला कश्यप, कार्यालय सचिव किरण बावा, कसुम्पटी क्षेत्र की भाजपा नेता विजय ज्योति सेन, कोषाध्यक्ष मधु सूद, पदाधिकारी भारती सूद, ममता गुप्ता, अंजना ठाकुर भी उपस्थित थे।