भाषण प्रतियोगिता में सेंट ल्यूक्स का कनक अव्वल , सारथी ने पर्यावरण सप्ताह के तहत करवाई स्पर्धा 

 सोलन शहर की पर्यावरण पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था सारथी ने पर्यावरण सप्ताह के तहत तीसरे दिन यहां के सनातन धर्म सभा मंदिर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

भाषण प्रतियोगिता में सेंट ल्यूक्स का कनक अव्वल , सारथी ने पर्यावरण सप्ताह के तहत करवाई स्पर्धा 

 यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  03-06-2022

 सोलन शहर की पर्यावरण पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था सारथी ने पर्यावरण सप्ताह के तहत तीसरे दिन यहां के सनातन धर्म सभा मंदिर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के स्कूली बच्चों ने पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिक्षा विभाग के  उपनिदेशक (निरीक्षण) सोलन श्रवण कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 
 
 
इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल के कनक भारद्वाज ने पहला स्थान प्राप्त किया,जबकि गुरुकुल इंटरनेशनल सीसे स्कूल सोलन की टीया  ठाकुर ने दूसरा और सनातन धर्म स्कूल सोलन की पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर छावशा सीसे स्कूल के प्रिंसिपल कमल चौहान, यशपाल कपूर और वर्षा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 
 
 
मुख्यातिथि श्रवण कुमार चौधरी ने  अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। आधुनिकता की आड़ में प्रकृति का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, जो खतरे का संकेत है। इससे पर्यावरण बिगड़ रहा है। हम सभी अपनी धरती माता को साफ व स्वच्छ रखें और इसके लिए अधिक से अधिक प्लांटेशन करें। 
 
 
सारथी संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी डॉ. जीआर साहिबी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने-अपने स्तर पर इस दिशा में प्रयास करें तो हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा। 
 
 
डॉ. साहिबी ने बताया कि शाम को सोलन मालरोड पर सारथी संस्था के सदस्य पौध वितरण कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन   सत्येन ने किया।