मुख्यमंत्री के साथ विधायक प्राथमिकताओं की बैठकों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

मुख्यमंत्री के साथ विधायक प्राथमिकताओं की बैठकों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   22-01-2021

30 जनवरी, 2021 को प्रदेश में आयोजित होने वाले जन मंच के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के साथ वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक बजट के लिए विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठकों के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। ये बैठकें 28 व 29 जनवरी, 2021 को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएंगी। 

चम्बा, सिरमौर तथा ऊना ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 28 जनवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर ज़िलों के विधायकों की बैठक इसी दिन बाद दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

कांगड़ा तथा हमीरपुर ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 29 जनवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, सोलन और शिमला ज़िलों के विधायकों की बैठक बाद दोपहर 2.00 बजे से सांय  5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।