मंडी लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर तीन घंटे बाद बहाल हुई वाहनों की आवाजाही 

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कर्म लगातार जारी है। ऐसे में जगह- जगह भूस्खलन  होने से मार्ग अवरुद्ध हो रहे है। वहीं मंडी जिले के लडभड़ोल में देर रात हुई भारी बारिश से लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग गोरा के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन घंटे बंद

मंडी लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर तीन घंटे बाद बहाल हुई वाहनों की आवाजाही 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी      07-08-2022

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कर्म लगातार जारी है। ऐसे में जगह- जगह भूस्खलन  होने से मार्ग अवरुद्ध हो रहे है। वहीं मंडी जिले के लडभड़ोल में देर रात हुई भारी बारिश से लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग गोरा के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन घंटे बंद रहा।

रविवार सुबह करीब 6 बजे लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस रूट से जाने वाली एचआरटीसी और निजी बसें भी फंसी रहीं। 

9:30 बजे के आसपास सड़क को बहाल किया गया। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क को बहाल किया गया है। सभी वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।