मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन

भारत निर्वाचन आयोग के  निर्देशों की अनुपालना में 1 जनवरी 2022 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 का आज अंतिम दिन है।

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   08-12-2021
 
भारत निर्वाचन आयोग के  निर्देशों की अनुपालना में 1 जनवरी 2022 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 का आज अंतिम दिन है।
 
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पात्र नागरिक जिनकी आयु दिनांक 1 जनवरी, 2022 को अठारह वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।
 
इसके अतिरिक्त मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्रारूप (फार्म) भरकर दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
 
  उन्होंने कहा कि वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय बेवसाईट ीजजचरूध्ध्बमवीपउंबींस.दपब.पद पर भी कर सकते हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल में ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। 
 
उन्होंने बताया कि सभी प्राप्त दावों व आक्षेपों का निपटारा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 31 दिसंबर, 2021 तक किया जाएगा तथा 15 जनवरी, 2022 को फोटो युक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।