यंगवार्ता ने 85 शख्सियतों को डा. यशवंत सिंह परमार राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से नवाजा 

यंगवार्ता ने 85 शख्सियतों को डा. यशवंत सिंह परमार राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से नवाजा 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   27-10-2020
 
यंगवार्ता मीडिया ग्रुप द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में डॉ. वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला सिरमौर में शिक्षा व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अहम किरदार निभाने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
 
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन  के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यंगवार्ता मीडिया ग्रुप द्वारा करीब 85 ऐसे लोगों को पुरस्कृत किया है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इसमें जहां करीब 30 इंजीनियरों को पुरस्कृत किया गया वही शिक्षा के क्षेत्र में अहम रोल अदा करने वाले शिक्षकों एवं ऐसे संस्थानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने छात्रों के भविष्य बनाने के लिए कार्य किया है।
 
यंगवार्ता मीडिया ग्रुप द्वारा राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग महेश सिंघल , अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड मनजीत सिंह , अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल , किशन लाल चौधरी , कपिल शर्मा , नरेंद्र वर्मा , राकेश कपूर , दलीप शर्मा , अंकुर शर्मा , अमर सिंह चौहान , दलीप सिंह कपूर , रतन शर्मा , सुशील कुमार शर्मा , दलीप सिंह कौंडल , नवीन कुमारी , आलोक जनवेजा ,  दलवीर सिंह राणा, सूरत पुंडीर, संजय अग्रवाल , ललित गोयल , पवन शर्मा , डीएस कोंडल , जोगिंदर शर्मा , दलीप सिंह तोमर और दिनेश कुमार आदि अभियंताओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोफेसर अंजू अग्रवाल , डॉ. ओ एस. चौहान , बलवीर शर्मा , अंजना शर्मा , पायल तोमर , फ़तेह सिंह , सुमित बंसल , राजेंद्र सिंह नेगी , अनिल शर्मा , संजय शर्मा , पंचराम पराशर , डा. ईश्वर राही , अर्जुन सिंह तोमर , एकता शर्मा , जोगी राम कन्याल ,करुणा कुमारी , लाल सिंह शास्त्री , सुरेंद्र सिंह पुंडीर, रितु भारद्वाज , रामभज शर्मा , रामपाल, प्रेमचंद , नरेंद्र सिंह नेगी , नरेश कुमार ठाकुर , सीमा ठाकुर , जयप्रकाश , कपिल शर्मा , शिवानी ठाकुर , नरेंद्र कौर , केदार सिंह सूर्यवंशी , टीआर शर्मा , पंचराम पराशर , सतीश शर्मा , मोहन लाल शर्मा , केके चंदोला , कृष्ण पाराशर , लाल सिंह, बाबू राम शर्मा , शाहिना आलम, रामपाल , ऋषि पाल शर्मा , अरुण चौहान ,  सुदेश शर्मा , जगदीश चौहान , सतीश ठाकुर , नरेश शर्मा आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों से आए शिक्षकों और अभियंताओं ने यंगवार्ता के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की। 
 
 
 
 
                                                                                                   -------------------------------------------------