राजगढ विकास खंड की ग्राम पंचायत शाया सनौरा मे उप चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण 

ग्राम पंचायत शाया सनौरा में  उप प्रधान के निधन के बाद  उप प्रधान का पद खाली हो गया था और अब यहा उप प्रधान के पद के लिए आगामी 1

राजगढ विकास खंड की ग्राम पंचायत शाया सनौरा मे उप चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण 
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  29-09-2021
 
विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत शाया सनौरा मे होने वाले उप चुनाव के लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। यहा ग्राम पंचायत शाया सनौरा में  उप प्रधान के निधन के बाद  उप प्रधान का पद खाली हो गया था और अब यहा उप प्रधान के पद के लिए आगामी 1 अक्टूबर को मतदान होगा पंचायत निरीक्षक नितेश भाटिया के अनुसार यहा पंचायत में 5 मतदान केंद्र स्थापित किये गये है और पांच पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है और आज यहां पोलिंग पार्टियों को दूसरा पूर्वाभ्यास करवाया गया तथा उसके बाद पोलिंग पार्टियों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया ग्राम पंचायत शाया सनौरा में 1 अक्टूबर को उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव होना है यहा पंचायत में कुल 702 मतदाता है जिसमे 338 पुरुष व 364 महिला मतदाता शामिल है।