रिश्तों का कत्ल : बेटा बना हत्यारा , डंडे से पीट-पीटकर कर डाली पिता की हत्या

रिश्तों का कत्ल : बेटा बना हत्यारा , डंडे से पीट-पीटकर कर डाली पिता की हत्या
यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा 02-02-2021
 
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बेटे ने अपने पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर डाली। जानकारी के अनुसार थुरल उपमंडल में एक व्यक्ति ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पीटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है। हत्या के मामले की पुष्टि डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी पर पांच साल पहले भी एक गाय की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसके लिए आरोपी को गो हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था।