लाइसेंसी पिस्तौल साफ कर रहा था सैनिक अचानक चली गोली फिर क्या हुआ जानिए...... 

लाइसेंसी पिस्तौल साफ कर रहा था सैनिक अचानक चली गोली फिर क्या हुआ जानिए...... 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  01-09-2021
 
ऊना जिले के कुंगड़त गांव में बुधवार सुबह लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते समय गोली चलने से एक सैनिक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंगड़त निवासी गुलाब सिंह (30) पुत्र शैतान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते हुए अचानक गोली चल गई।
 
यह गुलाब सिंह के सिर में लगी। परिजनों ने तुरंत स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पिस्तौल, लाइसेंस और एक खोल कब्जे में लिया है।
 
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि युवक ने छह सितंबर को ड्यूटी पर लौटना था। मृतक अपने पीछे माता, पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है।
 
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। हरोली पुलिस थाना के एसएचओ मनोज ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।