लाहौल के गोंदला भारी हिमस्खलन चंद्रा नदी का बहाव रुका , कोई जानी नुकसान नहीं 

लाहौल के गोंदला भारी हिमस्खलन चंद्रा नदी का बहाव रुका , कोई जानी नुकसान नहीं 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 18-04-2021

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति दो दिन हुई बर्फबारी के बाद हिमस्‍खलन का खतरा बढ़ गया है। चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है।

हिमस्खलन होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर के लिए रुक गया। ताजा बर्फबारी के बाद लाहुल घाटी में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। केलंग सिस्सू में तीन इंच से अधिक बर्फबारी हुई है, जबकि दारचा में दो इंच हिमपात हुआ है।

घाटी के समस्त ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे किसानों की दिक्कत बढ़ गई है। लाहुल घाटी के समस्त पहाड़ बर्फ से लद गए हैं। ग्रामीण राजीव व दोरजे ने बताया आज 11 बजे के करीब गोंदला के सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ।

उन्होंने कहा हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद बढ़ी हिमस्खलन की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं।