विक्रमादित्य सिंह द्वारा रोहडू की भाजपा नेत्री को लेकर दिए गए बयान पर बवाल खड़ा जानिए.... 

रोहडू में बागवानों की समस्याओं को लेकर निकाली गई रोष रैली में विक्रमादित्य सिंह द्वारा रोहडू की भाजपा नेत्री को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मच गया

विक्रमादित्य सिंह द्वारा रोहडू की भाजपा नेत्री को लेकर दिए गए बयान पर बवाल खड़ा जानिए.... 

यंगवार्ता न्यूज़ - रोहड़ू     17-07-2022

रोहडू में बागवानों की समस्याओं को लेकर निकाली गई रोष रैली में विक्रमादित्य सिंह द्वारा रोहडू की भाजपा नेत्री को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मच गया है।

हालांकि अब विक्रमादित्य सिंह ने इसको लेकर माफी मांग ली है, लेकिन भाजपा ने विक्रमादित्य सिंह के बयान को अपमानित करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक ने महिलाओं का अपमान किया है। जिसके लिए उनको महिला समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह और उनकी माता प्रतिभा सिंह इससे पहले भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। इसका ठीकरा मीडिया के रूप फोड़ा गया, लेकिन इस बार विक्रमादित्य सिंह ने सार्वजनिक मंच पर महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी की है, जिसका वीडियो भी ऑन रिकॉर्ड है। 


बयान को लेकर घिरते दिख विक्रमादित्य सिंह ने भी तुरंत माफ़ी मांगते हुए कहा कि किसी को ठेस पहुंचना उनका मकसद नहीं था। इसलिए वे इसके लिए माफी मांगते है। लेकिन उनके बयान का तात्पर्य ठेकेदारों से भाजपा नेताओं की सांठगांठ से था। 

इससे प्रदेश के जनहित के कार्य प्रभावित हुए हैं। भाजपा बेवजह मामले को ज्यादा तूल दे रही ताकि असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा सके। भाजपा सरकार में हो रही MTW भर्तियों में महिलाओं से 50 किलो सीमेंट का बोरा उठवाना क्या महिलाओं का अपमान नहीं है। इसको लेकर क्यों भाजपा नेत्रियां अपना मूंह नही खोलती हैं।