वनों को सुरक्षित रखने और पौधरोपण में सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य : बलदेव तोमर 

यदि वन सुरक्षित रहेंगे तो हम सब लोग सुरक्षित होंगे। इसलिए हर नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। यह बात गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में वन विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय 73वां वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कही

वनों को सुरक्षित रखने और पौधरोपण में सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य : बलदेव तोमर 
 
अंकिता नेगी - पांवटा साहिब  05-08-2022
 
यदि वन सुरक्षित रहेंगे तो हम सब लोग सुरक्षित होंगे। इसलिए हर नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। यह बात गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में वन विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय 73वां वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कही। इस अवसर पर बलदेव तोमर ने आंवले का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। 
 
 
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर आंवले का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। बलदेव तोमर ने कहा कि अगर पेड़ पौधे न हो तो सभी जीव जंतुओं का जीवन मुश्किल हो जायेगा। इस लिए पेड़ पौधे जरूरी लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा की वृक्षों को सुरक्षित रखना हर इंसान का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा की जहां पेड़ पौधे अधिक होते हैं वह पशु पक्षी भी ज्यादा होती है। 
 
 
बलदेव तोमर ने कहा की शहरी क्षेत्र में पेड़ पौधे कम होते हैं इसलिए वहां पर अधिक बीमारियां होती हैं। इसलिए अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर हरियाली लानी चाहिए और पेड़ का पालन अपने बच्चे की तरह करना पड़ता है। बलदेव तोमर ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है की श्री रेणुका जी मंडल से वन रक्षक तपेंद्र ठाकुर को वन पहरी सम्मान से प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया है। 
 
 
इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य कर्मचारियों को भी अच्छा काम करना चाहिए ताकि आने वाले समय में आप लोग भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे। मुख्य अतिथि बलदेव तोमर ने विभिन्न सहायता समूहों को अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
 
 
श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया की सतौन में 15 हेक्टेयर भूमि पर 3 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही कहा की श्री रेणुका जी मंडल के अंतर्गत 170 हेक्टेयर में करीब एक लाख से अधिक पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है की सभी अपने अपने क्षेत्रों में जंगलों की रक्षा करने में सहायता करें। 
 
 
 
इस मौके पर डीएफओ उर्वशी ठाकुर,बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर , रेंज अधिकारी बस्ती राम , पलक मेहता , डिप्टी रेंजर मोहन चौहान, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, प्रधान ममता देवी, मोहन ठाकुर, नरेश तोमर , इन्द्र चौहान , खजान सिंह , पूर्ण ठाकुर , कुलदीप शर्मा , प्रेम चौहान , सतीश शर्मा , नरेश चौहान , अरविंद चौहान, रणबीर कपूर , वनरक्षक वीरेंद्र चौहान , जोगेंद्र , हुक्मी राम , अजय चौहान , सुरेश कुमार , शम्मी शर्मा , तपेन्द्र ठाकुर , कमल देव शर्मा , राजेंद्र सिंह, चन्द्र मोहन ठाकुर , बिशन सिंह, बाबूराम , कुंदन सिंह , बारूराम , जीत सिंह , सुरत सिंह आदि मौजूद थे।