संजौली में ट्रांसफार्मर में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में एक ट्रांसफार्मर में आग.......

संजौली में ट्रांसफार्मर में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   01-11-2021

हिमाचल प्रदेश में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जैसे ही लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगती देखी तो तुरंत इस संबंध में अग्निशमन विभाग को सूचित किया। 

अग्निशमन विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आग को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे लगा यह ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल रहा था। 

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शार्ट सर्किटके चलते आसपास के इलाकों की बिजली भी गुल हो गई, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

स्टेशन फायर अधिकारी टेक चंद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया है। जिससे कोई नुकसान की घटना सामने नहीं आई।