संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का किया समर्थन, रोष रैली निकाल जताया विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का समर्थन करते हुए जिला मुख्यालय नाहन में रोष रैली निकाली

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का किया समर्थन, रोष रैली निकाल जताया विरोध

किसान विरोधी कृषि कानूनों को जल्द वापस ले केंद्र सरकार

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   27-09-2021

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का समर्थन करते हुए जिला मुख्यालय नाहन में रोष रैली निकाली। इस दौरान किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर जल्द से जल्द किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। 

संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब के संयोजक तरसेम सिंह सगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार पिछले 10 माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके किसानों की मांगों को लेकर मोदी सरकार तानाशाह रवैया अपनाए है।

आज किसान विरोधी कृषि कानून आम जनता पर भारी पढ़ने लगे हैं। देश व प्रदेश में महंगाई सातवें आसमान पर है। केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसान विरोधी लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। 

तरसेम सिंह सगी ने कहा कि प्रदेश में धान की फसल तैयार है लेकिन मंडियों में खरीद की पर्याप्त सुविधाएं ना होने के चलते किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द धान व मक्की की खरीद को लेकर प्रदेश सरकार मंडियों में उचित व्यवस्थाएं करें। ताकि किसानों को अपनी फसलों के उचित दाम मिल सके।