सिरमौर में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल , अस्पताल में उपचाराधीन 

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र इन दिनों तेंदुएं आतंक मचा रखा है। गत दिनों तेंदुए ने एक किसान की 42 बकरियों को मार डाला था वही अब इसी इलाके के कोटापाब पंचायत में तेंदुए ने मंगलवार को महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है

सिरमौर में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल , अस्पताल में उपचाराधीन 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  17-05-2022
 
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र इन दिनों तेंदुएं आतंक मचा रखा है। गत दिनों तेंदुए ने एक किसान की 42 बकरियों को मार डाला था वही अब इसी इलाके के कोटापाब पंचायत में तेंदुए ने मंगलवार को महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। महिला को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए हैं। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी की अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चंगुल से छूटी और जोर जोर से चिल्लाने लगी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। 
 
 
महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले तेंदुए ने कोटा गांव में एक बाड़े में 42  बकरियों को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण अब दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। 
 
 
पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ अब पालतू पशुओं के बाद मनुष्यों पर भी हमला कर रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में तेंदुए के डर से भारी दहशत पैदा हो गई है। उधर वन विभाग श्री रेणुका जी की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।