साहब ! सास और पति करते है परेशान, पुलिस थाने पहुंची महिला ने लगाए आरोप, चार माह पहले हुई है शादी

जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के संगाहन गांव की एक महिला ने सास और पति पर तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाये हैं

साहब ! सास और पति करते है परेशान, पुलिस थाने पहुंची महिला ने लगाए आरोप, चार माह पहले हुई है शादी

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  14-07-2022
 
जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के संगाहन गांव की एक महिला ने सास और पति पर तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाये हैं। बुधवार को महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना मंडी में दर्ज करवाई है। 
 
 
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। महिला पुलिस थाना मंडी में दी गई शिकायत में 32 वर्षीय विवाहिता निवासी सुंदरनगर जिला मंडी ने बताया कि उसकी शादी भीम सिंह के साथ चार माह पूर्व हुई थी। 
 
 
शादी के बाद से ही उसके पति और सास उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि गत 9 जुलाई को उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। 
 
 
मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।