हिमाचल के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

हिमाचल के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 05 April 2020

हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नौ अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

सात और नौ अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम खराब रहने और बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों शिमला, मंडी, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में सात अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

रविवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

राजधानी शिमला में मौसम शुष्क रहा।