हिमाचल कांग्रेस में सीएम पद के कई दावेदार : सुखराम चौधरी 

हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कांग्रेस पर हमलावर हुए है साथ ही उन्होंने हिमाचल में मिशन रिपीट का भी दावा किया

हिमाचल कांग्रेस में सीएम पद के कई दावेदार : सुखराम चौधरी 

सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाहिर हुई कांग्रेस की गुटबाजी

सिरमौर की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी पार्टी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      29-07-2022

हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कांग्रेस पर हमलावर हुए है साथ ही उन्होंने हिमाचल में मिशन रिपीट का भी दावा किया है।

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है । 

उन्होंने कहा कि हाल में कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आई है इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री  कई कार्यक्रमों का जिक्र भी किया।

उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने एक बार फिर हिमाचल में मिशन रिपीट का दावा किया है उन्होंने कहा कि हिमाचल में एक बार फिर से जहां जयराम सरकार सत्ता में आने वाली है वही सिरमौर जिला की सभी पांचों सीटों पर भी भाजपा इस बार जीत दर्ज करने वाली है।