हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश मे आज रात से एक बार फिर भारी बारिश व बर्फबारी पड़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   21-01-2022

हिमाचल प्रदेश मे आज रात से एक बार फिर भारी बारिश व बर्फबारी पड़ने की संभावना है। मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखाएगा और यह क्रम 24 जनवरी तक रहने की संभावना है। पहाड़ो पर बर्फ तो वहीं मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
गत 24 घण्टों की बात की जाए तो चम्बा और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व बारिश दर्ज की गई है वही ऊना में भी हल्की बारिश हुई है। तापमान की बात की जाए तो केयलोंग में न्यूनतम तापमान 9.4 और मंडी में अधिकतम 18.4 दर्ज किया गया है।
 
आज रात से प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम कड़े तेवर दिखायेगा और इसका असर 24 जनवरी तक रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सन्दीप शर्मा ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 21 से 24 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।मैदानी इलाकों में बारिश और मध्यवर्ती सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी के विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
 
कांगड़ा,ऊना ,बिलासपुर और सिरमौर में भारी बारिश तो वही लाहौल स्पीति , चंबा , किन्नौर , कुल्लू , मंडी सहित शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।पश्चमी विक्षोभ के चलते राजधानी में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
 
आने वाले दिनों में तापमान की बात की जाए तो बर्फबारी के बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।कुछ मैदानी  क्षेत्रों में धुंध रहने की भी संभावना रहेगी।24 जनवरी के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।