हिमाचल भाजपा ने बनाई ट्रोल आर्मी,  200 लोगों की आईटी टीम बना रही फेक आईडी : विक्रमादित्य सिंह 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की ट्रोल आर्मी फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बना रही है

हिमाचल भाजपा ने बनाई ट्रोल आर्मी,  200 लोगों की आईटी टीम बना रही फेक आईडी : विक्रमादित्य सिंह 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-09-2022
 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की ट्रोल आर्मी फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बना रही है। शिमला स्थित कच्ची घाटी के एक होटल में अन्य राज्यों से 200 लोगों की आइटी टीम 15 करोड़ का बजट लेकर ट्रोल आर्मी बनकर हिमाचल में आइटी आतंक फैला रही है। 
 
 
विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक सूची भी संलग्न की है। इसमें लिखा है ये सारी प्रोफाइल फेक हैं, जो भी सरकार की निंदा करता है उन के पीछे यह ट्रोल आर्मी पड़ जाती है। पुलिस से मांग की है कि इसका संज्ञान ले। 
 
 
कुछ दिन पूर्व भी विक्रमादित्य सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी और लोगों से पैसे मांगे थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुलिस के साइबर सेल शिमला में इसकी शिकायत करेंगे।