हर्षवर्धन चौहान ने जिलावासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

होली उत्सव के पावन अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला जनपद को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश मंे उन्होंने कहा कि होली का यह पवित्र त्यौहार देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश

हर्षवर्धन चौहान ने जिलावासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      07-03-2023

होली उत्सव के पावन अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला जनपद को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश मंे उन्होंने कहा कि होली का यह पवित्र त्यौहार देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश मंे बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। 

होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे अन्य धर्मो के लोग भी बडे़ उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार में लोग आपसी वैमनस्य भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर समीप आते हैं और खूब मस्ती करते हैं। यह त्यौहार समाज को आपसी सौहाद्र्व व एकता का संदेश देता है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर जिला में होली के त्यौहार का अपना अलग महत्व है। यहां लोग दो-तीन दिन तक इस त्यौहार को मनाते हैं। सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर नाचते-गाते और रंग लगाते है। घरों में बने पकवानो को भी एक दूसरे को बांटते हैं। 

लोग पुराने मन मुटाव भूलकर आपस में सदभाव के साथ त्यौहार का आनंद उठाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि आज भी लोगों ने अपनी परंपराओं को यथावत बनाकर रखा है।

रंग डालते समय अपनी व दूसरों की आंखों का ख्याल रखें। चश्मे का प्रयोग करें। अनावश्यक किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के बगैर रंग न लगाए। वाहनों पर भी रंग न डालें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। हर्बल अथवा घर पर बने रंगों का प्रयोग करने की भी उन्होंने सलाह दी है।