मुख्यमंत्री के पच्छाद दौरे से पच्छाद वासियो को बंधी आस, गर्मजोशी से स्वागत की तैयारियां शुरू 

मुख्यमंत्री के पच्छाद दौरे से पच्छाद वासियो को बंधी आस, गर्मजोशी से स्वागत की तैयारियां शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - सराहां   01-09-2021


प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 3 सितम्बर के पच्छाद आगमन से पिछले उपचुनाव के पश्चात निष्क्रिय पड़े माहौल में अचानक हलचल शुरू हो चुकी है।मुख्यमंत्री के इस दौरे से पच्छाद वासियों को बड़ी उमीदें हैं।

गोरतलब है कि पच्छाद में स्वास्थ्य सेवाएं, पेय जल आपूर्ति ,व सड़को की चरमराती हालात मुख्य मुद्दे है। सराहां अस्पताल का दर्जा 100 बेड का करके इसमें पूरे स्टाफ की नियुक्ति करना लोगो की सबसे बड़ी मांग है।

गोरतलब है कि उपमंडल पच्छाद की 32 पंचायतों के अतिरिक्त, साथ लगते उपमंडल राजगढ़,नाहन ,जिला सोलन के सीमांत इलाको के अतिरिक्त पड़ोसी राज्य हरियाणा की मोरनी हिल्स के लोग भी यहाँ इलाज करवाने आते है।लेकिन सुविधाओ के अभाव में वो स्वास्थ्य लाभ लेने में असमर्थ है।

कहने को तो यह अस्पताल सिविल अस्पताल है लेकिन यहाँ सुविधाएं पीएचसी की भी नही है। अस्पताल में जोड़ तोड़ कर 27 बिस्तर लगे है। जबकि मरीजो की तादाद बहुत अधिक है। यहाँ का दूसरा बड़ा मुद्दा पेय जल आपूर्ति का है।

इलाके की अधिकतर परियोजनाएं  काफी पुरानी हैं। जिन पर जनसंख्या के बढ़ने से उनकी क्षमता से अधिक दबाव बढ़ गया है। उचित रखरखाव का अभाव ,स्टाफ की कमी इत्यादि कारणों से लोगो को पर्याप्त मात्रा में पेय जल आपूर्ति नही हो पा रही है।

लोगो को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से नई परियोजनाओं के साथ साथ पुरानी परियोजनाओं के रख रखाव, पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की तैनाती करके इलाके के लोगो को पेय जल आपूर्ति करवाने के लिये उचित कदम उठाएं जाएंगे।

इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं, सराहां स्थित सब जज कार्यालय व उनके आवास की व्यवस्था,सराहां में डीएसपी कार्यालय खोल कर स्टाफ की तैनाती,घिन्नी घाड़ को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना,सराहां चंडीगढ़ ,डूंगा घाट किला कलांच रोड,नैना टिक्कर  डिलमन  ओछ्घाट सड़क की हालात सुधारना,एचआरटीसी का सब डिपो खोलना इत्यादि ऐसे मुद्दे है जिनके  समाधान की मुख्यमंत्री जी से लोगों को उम्मीद है। बहरहाल जहाँ भाजपा के कार्यकर्ता व प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे को कामयाब बनाने में जुटे है वही स्थानीय जनता में भी इस दौरे को लेकर खासी उत्सुकता व जोश बरकरार है।