272 ग्राम चरस सहित आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रही है।वहीं पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी अभियान के अंतर्गत गत रात्रि थाना बड़सर की पुलिस टीम द्वारा 272 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल

272 ग्राम चरस सहित आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर      23-12-2022

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रही है।वहीं पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी अभियान के अंतर्गत गत रात्रि थाना बड़सर की पुलिस टीम द्वारा 272 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। 

जानकारी के अनुसार बड़सर के हार नामक स्थान पर पुलिस गश्त व नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने जब एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक घबरा गया। शक के आधार पर व्यक्ति से 272 ग्राम चरस बरामद हुई।  

आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र बांकू राम गांव व डाकघर भकरेडी तहसील बड़सर के रूप में हुई है। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।