अदानी ग्रुप कल से फिर शुरू करेगा सेब खरीद , स्टोर के बाहर वाहनों की लंबी लाइनें को देख लिया निर्णय

हिमाचल के शिमला के सेब बहुल क्षेत्र सैंज, बिथल और मेंहदली में अदानी समूह ने सेब की खरीद बंद करने का निर्णय लिया है

अदानी ग्रुप कल से फिर शुरू करेगा सेब खरीद , स्टोर के बाहर वाहनों की लंबी लाइनें को देख लिया निर्णय

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-08-2022
 
हिमाचल के शिमला के सेब बहुल क्षेत्र सैंज, बिथल और मेंहदली में अदानी समूह ने सेब की खरीद बंद करने का निर्णय लिया है। समूह के एक अधिकारी ने बताया कि बिथल में कल दोपहर बाद या परसों तक खरीद शुरू हो पाएगी। 
 
 
जबकि सैंज में बुधवार तक और मेंहदली में गुरुवार तक सेब की खरीद शुरू हो पाएगी। दावा किया जा रहा है कि तीनों स्टोर के बाहर सेब लेकर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। इससे वेटिंग पीरियड 48 घंटे से अधिक हो गया है। 
 
 
यानी जो वाहन सेब लेकर आता है, वह दो दिन बाद ही खाली हो पा रहा है। इसलिए तीनों स्टोर पर सेब लेकर आने वाले वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। जो गाड़ी पहले ही लाइनों में लगी हुई है और पंजीकृत है, उनका सेब रोज की तरह बिकता रहेगा।