झटका : शिमला शहरी युवा कांग्रेस के 31 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक त्यागपत्र 

हिमाचल कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लगा है। शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू समेत 31 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया है

झटका : शिमला शहरी युवा कांग्रेस के 31 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक त्यागपत्र 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-10-2022
 
हिमाचल कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लगा है। शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू समेत 31 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी को अपना त्यागपत्र भेजा है। फिलहाल यह सब किस पार्टी को जॉइन करेंगे यह अभी तय नहीं है। 
 
 
अंकुश कुमार ने बताया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन और हिमाचल कांग्रेस के सचिव आकाश सैणी के समर्थन में युवा कांग्रेस की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। 
 
 
अंकुश के अलावा कांग्रेस छोड़ने वालों में सूरज घारू, रोहित, गोरव, अभिषेक शर्मा, निशांत शर्मा, राजन, कमल, राजू, अजय शर्मा, प्यारे लाल, जितेंद्र, भान सिंह, मनोज ठाकुर, सुनील, विशाल, कृष्णा, आशी, संदीप, गौरव, कंवर, शिवम, राज ठाकुर, विक्की चंदेल, कमल, अमन, पृथ्वी राज, गुरुराज, निखिल गुलेरिया, राहुल, संजू, रोहित शर्मा, साहिल, अमित और आतिश ने युवा कांग्रेस छोड़ी है। 
 
 
सभी युवा नेता हर्ष महाजन के समर्थक बताए जा रहे है। बीते रोज ही कांग्रेस, युवा कांग्रेस और इंटक के सात नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी है। दो रोज पहले कांग्रेस महासचिव धर्मपाल ठाकुर ने भी पार्टी छोड़ी है। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने बताया कि उन्हें अब तक किसी के त्यागपत्र की जानकारी नहीं है।