ड्यूटी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर से शाहपुर के युवक की नालागढ़ में मौत

शाहपुर के युवक की नालागढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बुधवार रात को 11 बजे ड्यूटी के लिए जा रहा था। 

ड्यूटी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर से शाहपुर के युवक की नालागढ़ में मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  27-01-2022

शाहपुर के युवक की नालागढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बुधवार रात को 11 बजे ड्यूटी के लिए जा रहा था। जानकारी के अनुसार विक्रांत भारद्वाज (29) पुत्र करण देव निवासी ग्राम पंचायत कयारी दस वर्षों से नालागढ़ में एक फैक्ट्री में काम करता था।
 
बुधवार की रात 11 बजे वह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्रांत का रिश्ता हो हो गया था और नवरात्र में उसकी शादी भी तय होनी थी।
 
मृतक का एक और भाई भी है, जो सेना में भर्ती है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक शव शाहपुर में नहीं पहुंचा है।